-
Advertisement
Paonta Sahib : घर लौट रहे बाप-बेटे पर बरसाई गोलियां, बदमाश मौके से फरार
पांवटा साहिब। उपमंडल में बाइक पर घर लौट रहे बाप-बेटे पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग (Firing) कर दी। हालांकि, इस वारदात से कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वारदात पांवटा (Paonta) के बातामंडी की है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक पर सूरजपुर लौट रहे बाप-बेटे पर अचानक गोलियां दागनी शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि तीन फायर होने के बाद भी दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद पीड़ित अख्तर अली ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ सुरजपुर से बाइक पर आ रहा था।
यह भी पढ़ें: पति के संबंधों से परेशान महिला ने Youtube से सीखा Gun चलाना; फिर गर्भवती सौतन के सीने में उतार दी गोलियां
जैसे ही वे लोग बात्तामंडी पहुंचे तो यहां पुल के समीप पल्सर बाइक (Pulsar Bike) पर सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायर करना शुरू कर दिया। फायर होने के बाद उनकी बाइक गिर गई। चिल्लाने के बाद बदमाश तीन फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि रात को ही घटनास्थल का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस गंभीरता से घटना की जांच कर रही है।

