-
Advertisement
हार के बाद बीजेपी का एक्शन: सिरमौर BJP उपाध्यक्ष कुलदीप राणा निष्कासित; सात की तैयारी
शिलाई। शिलाई बीजेपी मंडल (Shillai BJP Mandal) की चुनाव समीक्षा बैठक विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) में प्रत्याशी की हार को लेकर समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने वाले 8 लोगों की सूची बनाई गई, जिनमें एक पदाधिकारी को पार्टी से छह वर्षों के लिए बाहर का रास्ता (Expelled) दिखा दिया है। जबकि अन्य सात लोगों के विरुद्ध शीघ्र ही आगामी बैठक में निष्कासन पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के इन कर्मचारियों को नई सरकार से उम्मीद, कहा- बीजेपी ने की अनदेखी
मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव के दौरान पार्टी के विरोध गतिविधियों के चलते जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा (Kuldeep Rana) को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में हार पर मंथन किया गया है और बीजेपी (BJP) के जिन कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चौहान ने बताया कि कुलदीप राणा ने अपनी पंचायत के अंदर चुनाव में पार्टी व बीजेपी कैंडिडेट (BJP Candidate) के खिलाफ कार्य किया है, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। उधर, कुलदीप राणा ने बताया कि चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी ड्यूटी शिमला लगाई थी। बेवजह हार का ठीकरा उनके सर फोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि टिकट की मांग उन्होंने अवश्य रखी थी, लेकिन पार्टी टिकट तय हो जाने के बाद उन्होंने पार्टी विरोधी कोई कार्य नहीं किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


