-
Advertisement
इन चीजों को उधार लेना माना जाता है अशुभ, होती है पैसों की तंगी
Last Updated on February 16, 2022 by sintu kumar
वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वास्तु पर घर की सुख, शांति और समृद्धि निर्भर होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, दुनिया में दो तरह की ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक होती है। सकारात्मक एनर्जी हमारे जीवन में खुशिया लाती हैं, वहीं नेगेटिव एनर्जी ग्रह क्लेश बढ़ाती है। आज हम आपको ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें उधार पर लेने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:फेंगशुई उपायः घर पर ऱखेंगे ये चीज तो कभी नहीं होगी धन की कमी
गौरतलब है कि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को शंक प्रिय होता है। शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप किसी को अपने घर का शंख दे रहे हैं तो आप अपने घर की लक्ष्मी दे रहे हैं। कहा जाता है कि अपने घर का शंख किसी को देने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:चांदी चमका देगी आपकी किस्मत, ऐसे करें इसका सही से इस्तेमाल
वहीं, किसी और के कपड़े और गहने नहीं पहनने चाहिए। कहा जाता है कि हर व्यक्ति की अपनी अलग ऊर्जा होती है, ऐसे में किसी के कपड़े या गहने आदि पहनने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आपके ऊपर पड़ता है और इससे आपका भाग्य भी खराब हो सकता है। इसके अलावा किसी और के बिस्तर का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों के अलावा पति-पत्नी के रिश्ते में भी दरार पड़ती है। वहीं, किसी का पेन भी अपने पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और पैसों की भी तंगी झेलनी पड़ती है।