-
Advertisement
Ex Boyfriend को आखिरी बार गले लगाने के लिए जब दुल्हन ने मांगी दूल्हे से इजाजत, देखें Video
Last Updated on February 2, 2021 by
एक्स प्रेमी (Ex Boyfriend) को आखिरी बार गले (One Last Time) लगाने के लिए एक दुल्हन ने अपने दूल्हे (Groom) से शादी के ही मंडप में इजाजत मांग ली। दूल्हे ने भी इजाजत तो दे दी, लेकिन उसका दर्द यूजर शब्दों में बयां कर रहे हैं। टिक टॉक पर @mayangkumay नामक यूजर ने इसका वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। वीडियो मलेशिया (Malaysia) का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इस शख्स ने खाई दुनिया की सबसे तीखी मिर्च और बना दिया World Record
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन (Bride) मौजूद हैं। उनसे मिलने के लिए मेहमान (Guests) भी आ रहे हैं। उसी दौरान दुल्हन का एक्स प्रेमी भी आता है, उसे देखकर दुल्हन खुश हो जाती है। एक्स प्रेमी, दुल्हन को हैंड शेक कर शादी की बधाई देना चाहता है। लेकिन उसी वक्त कुछ ऐसा हो जाता है कि ये वायरल (Viral) खबर बन जाती है। दुल्हन अपने दूल्हे से पूछती है कि क्या वह अपने एक्स प्रेमी को आखिरी बार गले लगा सकती है। हालांकि, दूल्हा इसकी इजाजत दे देता है, उसके चेहरे पर मुस्कराहट (Smiles) भी दिखती है। उस वक्त दूल्हे के अंदर क्या चल रहा होगा, ये कोई भी समझ सकता है।
यह भी पढ़ें: कमाल की दोस्ती : मुर्गे की पीठ पर चढ़कर कुत्ते ने खाया खाना, Cute Video हो रहा Viral
दूल्हे के सामने ही अपने एक्स प्रेमी के गले लग रही दुल्हन को देख दूल्हा नजरे नीची कर लेता है, लेकिन इस सबके बीच उसकी मुस्कराहट देखने वाली है। बात यहीं खत्म नहीं हो जाती है, एक्स प्रेमी इसके बाद दूल्हे से हाथ मिलाने आगे आता है तो वह भी उसे गले लगा लेता है। दूल्हे की इस दरियादिली की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उसे बेचारा भी बता रहे हैं। इस वीडियो (Video) को लाखों मर्तबा देखा जा चुका है। साथ ही ढेरो कमेंट्स आ रहे हैं। दूल्हे की मुस्कुराहट देखकर यूजर लिख रहे इसमें छिपा है दर्द…