-
Advertisement
करसोग में सनारली के समीप 49 छात्रों से भरी बस डंगे से टकराई, 4 छात्राएं घायल
मंडी/करसोग। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत करसोग में मंगलवार को छात्रों को ले जा रही एक निजी बस के सड़क के साथ डंगे से टकरा गई। यह हादसा बस की प्रेशर पाइप फटने की वजह से हुआ, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को डंगे से भिड़ाकर 49 छात्रों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 4 छात्राओं को हल्की चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग में भर्ती करवाया गया है लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है।
एग्रीकल्चर टूअर पर निजी बस में बगशाड़ से करसोग जा रहे थे छात्र
जानकारी के अनुसार निजी बस (एचपी21A 5806)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड़ से कृषि प्रसार कार्यालय करसोग जा रही थी। यह बस कृषि विषय के वोकेशनल छात्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 49 छात्रों को ले जा रही थी, लेकिन सनारली के समीप अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। लेकिन चालक ने छात्रों की जान बचाने के लिए बस को डंगे से भिड़ा दिया। ऐसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने सभी संस्थाओं को पहले बसों की तकनीकी जांच करवाए जाने का संदेश दिया है। इसके बाद ही छात्रों को टुअर पर भेजा जाए। इस तरह की सावधानी बरतने से हादसों के अंदेशों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए फील्ड अधिकारियों को जरूरी निशा निर्देश जारी किए गए हैं। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर का कहना है कि सनारली के समीप निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 4 छात्राएं घायल हुईं है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

