-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को दी महंगाई को लेकर डिबेट की चुनौती
Last Updated on October 22, 2021 by Deepak
अर्की। हिमाचल में उपचुनाव में अब चंद दिन बाकी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज बीजेपी प्रत्याशी रतन पाल सिंह के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए।
यह भी पढ़ें:खुशाल ठाकुर का सवाल- प्रतिभा बताएं कि बतौर सांसद उन्होंने मंडी के लिए क्या किया
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्की के जयनगर, धुंदन और कराराघाट में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी में केंद्र सरकार ने लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का भी कीर्तिमान स्थापित किया है। धुंदन अर्की जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया मोदी सरकार ने 7 साल में कर दिखाया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, बोले- ढिलाई ना बरतें
मोदी सरकार ने हर घर में गैस चूल्हा, सबका बैंक खाता, पक्का मकान, बिजली और हर घर में नल और नल में जल पहुंचाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस 70 साल तक भ्रष्टाचार में संलिप्त रही और लोगों तक सुविधाएं नहीं पहुंचाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी में मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने देश में ही 9 महीने में टीके का निर्माण किया और अगले 9 महीने 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का काम भी किया। हिमाचल प्रदेश टीका की पहली डोज लगाने में देश मे प्रथम रहा है जिसके लिए प्रदेश की सरकार और स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं। वहीं, महंगाई को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को डिबेट के लिए चुनौती दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 2004 से लेकर 2014 तक महंगाई 12 प्रतिशत पहुंच गई थी, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई दर 4 प्रतिशत से ज्यादा कभी नहीं हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group