- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, हिमाचल में कल से मौसम (Weather) खराब होने का अनुमान लगाया है। 29 मार्च तक मौसम के मिजाज बिगड़े रहने की संभावना है। इसके बाद दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 28 मार्च के लिए शिमला (Shimla), मंडी, कुल्लू, चंबा (सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा शहर), सोलन व सिरमौर में येलो अलर्ट जारी हुआ है। उक्त अलग-अलग क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने 28 मार्च यानी कल पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना है। 29 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और बाकी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसका कारण कल एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में सक्रिय होना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की है। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक ऊना जिला का 32.2 डिग्री सेल्यियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सबसे कम केलांग का -2.1 डिग्री है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम 22.3, सुंदरनगर का 9.8 और 29.7, भुंतर का 8.0 और 28.2, कल्पा का 3.4 और 18.5, धर्मशाला (Dharamshala) का 12.2 और 21.6, ऊना (Una) का 11.8 और 32.2, नाहन का 17.4 और 27.2, केलांग का -2.1 और 8.9, पालमपुर का 11.0 और 25.5, सोलन का 8.6 और 29.0, मनाली (Manali) का 6.0 और 21.8, कांगड़ा का 13.0 और 31.0, हमीरपुर का 12.7 और 30.9, चंबा (Chamba) का 10.3 और 26.9, डलहौजी का 11.6 और 15.1 व कुफरी का 10.9 और 16.0 डिग्री सेल्सियस है।
- Advertisement -