-
Advertisement
ऑटो पर बना दिया आलीशान घर, बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा भी हुए दीवाने, शेयर की फोटो
नई दिल्ली। जुगाड़ लगाने में तो हमारा देश सबसे आगे है। सोशल मीडिया (Social media) पर आए दिन लोगों के जुगाड़ वाले फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक और फोटो सामना आया है। ऑटो में लोगों को सोते तो हुए सभी ने देखा होगा क्योंकि ज्यादातर ऑटो ड्राइवर (Auto driver) तो ऑटो को ही अपना घर समझते हैं। दिनभर मेहनत करके ऑटो चलाते हैं और रात को थककर उसी में सो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि किसी ने ऑटो को ही अलीशान घर में बदल दिया हो। अरुण प्रभु नाम के एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया है जो सबको हैरान करने वाला है।
ये भी पढ़ें: कैटवॉक करती हुई जा रही गाय, मजेदार चाल देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
https://twitter.com/anandmahindra/status/1365543615464808448
ये भी पढ़ें: सात साल की बच्ची अपनी सर्जरी के लिए जुटा रही पैसे, बेकरी में बेच रही नींबू पानी
चेन्नई के अरुण ने अपने ऑटो (Autorickshaw) को एक शानदार घर में बदला दिया है, जिसमें सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस मोबाइल हाउस को अरुण प्रभु ने ही डिजाइन किया है। अरुण ने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में बदल दिया है, जिसमें आम घरों जैसी सुविधाएं भी हैं। इसमें काफी जगह है और वेंटिलेशन का भी अच्छा इंतजाम है। इतना ही नहीं, अरुण ने इसमें खिड़कियां और दरवाजे देने के साथ छत पर कपड़े सुखाने की भी व्यवस्था की है।
https://twitter.com/Mohamed87730397/status/1366273889907531777
इस घर को देखने के बाद महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा (Businessman Anand Mahindra) भी अरुण की कला के दीवाने हो गए हैं और इसे ट्विटर पर भी शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “अरुण ने इसके जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है। अगर अरुण बोलेरो पिकअप (Bolero pickup) के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकें तो हमें ख़ुशी होगी।” इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें अरुण से कनेक्ट करने की भी बात कही।
https://twitter.com/vikas_aher/status/1366106524200931343
