-
Advertisement
किन्नौर लैंडस्लाइडः सीएम जयराम न्यूगलसेरी रवाना, राहत कार्य का लेंगे जायजा
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) किन्नौर हादसे का जायजा लेने के लिए कल रवाना होंगे। हिमाचल सीएम (Himachal CM) गुरुवार सुबह शिमला से झाकरी के लिए सुबह 8 बजे हवाई मार्ग से रवाना होंगे। फिर झाकरी से 8 बजकर 40 मिनट पर सड़क मार्ग के जरिए न्यूगलसेरी के रवाना होंगे। जयराम ठाकुर न्यूगलसेरी पहुंचकर हादसे की समीक्षा करेंगे। वहीं, दोपहर 2 बजे न्यूगलसेरी से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ऊपर से बरस रही है मौत, नीचे देवदूत बन ITBP ने बचाई 14 लोगों की जान

बता दें कि बुधवार शाम किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। करीब 30 लोग इस लैंड स्लाइड (Landslide) में दब गए हैं। जिनमें से अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इधर, अभी भी पहाड़ों से मौत बरसने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे आईटीबीपी , एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बुधवार शाम 7 बजे तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, हादसे को लेकर हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी मरने वालों के प्रति गहरा शोक संवेदना प्रकट की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


