-
Advertisement
Himachal विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच ही CM Sukhu दिल्ली रवाना,संडे की वापसी
CM Sukhu : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम सुक्खू ऐसे समय में (Delhi) दिल्ली गए हैं,जब हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। यानी सीएम सुक्खू आज से लेकर शुक्रवार तक अब सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। क्योंकि सीएम अब रविवार को ही वापस शिमला लौटेंगे।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम आज सदन में नहीं शामिल होंगे। सीएम सुक्खू बिहार में चल रहे कांग्रेस के वोट चोर कुर्सी छोड़ अभियान में शामिल होंगे@RahulGandhi @rajanipatil_in @kharge @priyankagandhi @vidit_congress @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/UMaJFgUHdD
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 27, 2025
राहुल से मुलाकात संभावित
सीएम सुक्खू की पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात संभावित बताई जा रही है। इसके साथ ही सीएम सुक्खू बिहार (Bihar) में चल रहे कांग्रेस के वोट चोर कुर्सी छोड़ अभियान में शामिल होंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में ही कांग्रेस (Congress) इस अभियान को आगे बढ़ा रही है।
-पंकज शर्मा

