-
Advertisement
#Una युवती मर्डर केस- Congress का कैंडल मार्च, आरोपी को मांगी फांसी
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला के गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते गांव जाडला क्योड़ी स्थित एक सन्यास आश्रम में 21 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) का सड़कों पर प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरोली उपमंडल मुख्यालय पर रोष रैली निकालकर जिला की बेटी के हत्यारे के खिलाफ फांसी की मांग उठाई। साथ ही कैंडल मार्च (Candle March) निकाला। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस लड़ाई को अब जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि यदि उनकी रगों में ऊना का खून दौड़ रहा है तो वह इस मामले को तब तक ठंडा ना होने दें, जब तक हत्यारे को फांसी नहीं हो जाती।
यह भी पढ़ें: युवती हत्या मामला: आरोपी सेवादार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह घटना देवभूमि हिमाचल प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि गगरेट उपमंडल (Gagret Subdivision) के गांव की यह होनहार बेटी विधानसभा क्षेत्र हरोली के ही खड्ड कॉलेज में एम कॉम की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बता दें कि युवती के हत्या आरोपी को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

