-
Advertisement
Live: कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा पेश-कोई विधायक नहीं था साथ
Last Updated on December 10, 2022 by saroj patrwal
हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल,भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजभवन जा कर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी बीच कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Live: प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने शुक्ला की गाड़ी रोकी-जमकर की नारेबाजी
कुछ कांग्रेसी प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने के लिए नारे बाजी कर रहे हैं तो नादौन से जीत कर आए सुखविंद्र सुक्खू 21 विधायों को साथ लेकर सीएम बनने का दावा पेश कर रहे हैं। यही कारण है कि राजभवन में जब प्रदेश की कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेस किया गया तो कोई भी हिमाचल का नेता साथ नहीं था। बाहरी राज्यों के कांग्रेसी सरकार बनाने का दावा पेश कर आए।इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, भूपेश बगेल, व भुपिंद्र सिंह हुड्डा से होटल सिसिल में मुलाकात की। उधर सुक्खू गुट के चार विधायक रोहित ठाकुर,अजय सोलंकी, जगत सिंह नेगी, व अनिरुद्द सिंह शिमला के एक होटल एकत्र हुए और उसके बार एक कार में सवार हो कर निकल गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group