-
Advertisement
Kangra: नगर निगम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और समर्थकों का कोरोना टेस्ट जरूरी
धर्मशाला। हिमाचल सहित कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं। वहीं, कांगड़ा प्रशासन ने नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) लड़ने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की कोरोना जांच जरूरी कर दी है। प्रत्याशी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही प्रचार कर सकेंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने इस बाबत आज आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि सात अप्रैल को धर्मशाला (Dharamshala) और पालमपुर (Palampur) नगर निगम में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर इन दिनों प्रचार जोरों से चला हुआ है। चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो रहे हैं, ऐसे में सभी पार्टियों के लिए यह चुनाव साख का सवाल बने हुए हैं। दूसरी तरफ प्रशासन के लिए कोविड के मामले बढ़ने के चलते चुनाव चुनौती से कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर : नागपुर में कम पड़ने लगे बेड, राजस्थान में एंट्री के लिए टेस्ट रिपोर्ट जरूरी
डीसी कांगड़ा द्वारा जारी आदेशों में नगर निगम चुनाव में भाग्य अजमा रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक कोविड (Covid-19) टेस्ट के लिए नजदीकी हेल्थ केयर सेंटर या ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। डोर-टू-डोर प्रचार के समय प्रत्याशी व उनके समर्थक अपनी कोरोना रिपोर्ट अपने साथ रखेंगे। इसके अलावा मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing), सैनिटाइजर का प्रयोग आदि नियमों की अनुपालना जरूरी होगी। वहीं, सीएमओ कांगड़ा (CMO Kangra) को हेल्थ केयर सेंटर व ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में कोविड टेस्ट के उचित प्रबंध करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने के आसार, दो अप्रैल तक हालात देखेगी सरकार : अजित पवार
इसके अलावा माइग्रेट लेबर को लेकर भी आदेश जारी किए हैं। कांगड़ा में प्रवेश से सात दिन तक माइग्रेट लेबर को आइसोलेट (Isolate) किया जाएगा। सात दिन के आइसोलेट करने का बंदोवस्त संबंधित ठेकेदार को करना होगा। इसके अलावा 25 मार्च से पहले कांगड़ा में आने वाले माइग्रेट लेबर के जानकारी लेबर इंस्पेक्टर को देने के लिए कहा है। होली (Holi) मनाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा डीसी कांगड़ा ने अन्य आदेश भी जारी किए हैं। आदेशों के बारे जानने के लिए नीचे पीडीएफ (PDF) पर क्लिक करें।
order under section 34
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

