-
Advertisement
यहां होने लगी नोटों की बारिश, जिसके हाथ जितना लगा वह उतना लेकर रफ्फू चक्कर हो गया
नई दिल्ली। अमेरिका के सैन डिएगो हाईवे पर अचानक नोटों की बारिश होने लगी। जिसे लूटने के लिए हाईवे पर गाड़ियों का काफिला रुक गया। जिसके हाथ जितना लगा, वह उतना रुपए लेकर वहां से रफ्फू चक्कर हो गए। अब घटना के बाद एफबीआई ने लोगों से इन पैसों को लौटने की अपील की है। साथ नहीं लौटाने पर 10 साल तक की कैद भुगतने की धमकी भी दी है। एफबीआई उन लोगों की शिनाख्त में जुट गई है, जो उस दौरान वहां मौजूद थे और रुपए लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:गजब! इस होटल के कमरे में नींद में करवट लेते ही आप पहुंच जाएंगे दूसरे देश
वहीं, कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने कहा कि अगर किसी ने नगदी को उठाया है, तो हम इसे तुरंत विस्टा के कार्यालय में जमा करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा,’मैं बस सभी को बताना चाहता हूं कि हमारे पास बहुत सारे वीडियो सबूत हैं। पुलिस ने लोगों को पैसे वापस करने या संभावित आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।’
दरअसल, एक ट्रक भारी मात्रा में नगद रुपए लेकर फेरडल रिजर्व लेकर जा रहा था। इस दौरान कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड के पास इंटरस्टेट-5 पर अचानक ट्रक का पिछला दरवाजा खुल गया। तेज हवा के झोंके के चलते ट्रक में रखे रुपए हवा में उड़ने लगे। वहीं, जमीन पर बिखर गए। हालांकि, यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि इस ट्रक में कितना पैसा रखा हुआ था और कितना गायब मिला है। एफबीआई और कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) अब उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने इन पैसों को उठाया है।
इधर, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आसपास से गुजर रहे लोग गाड़ियों को रोक कर रुपए बटोरने लगे। कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाईवे पर पैसा बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बैग्बी नाम की इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो में कहा कि ‘यह सबसे पागल चीज है जिसे मैंने कभी देखा है, किसी ने फ्रीवे पर पैसा गिरा दिया और सैन डिएगो बंद हो गया, सचमुच यह बंद हो गया है। फ्रीवे को अभी देखो, हे भगवान।’
वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर तैर रहे कई तस्वीरों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजा है। एफबीआई ने बैग्बी के वीडियो के स्क्रीनशॉट जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि हम इसमें शामिल लोगों से बात करना चाहते हैं। एक अन्य ड्राइवर ने तो पहचान से बचने के लिए अपनी लाइसेंस प्लेट को सफेद तौलिये से ढक दिया था। पुलिस ने गिरे हुए पैसे को कचरे के थैलों में इकट्ठा किया। इसके बावजूद वहां भारी भीड़ आस पास उड़कर गए नोटों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सीएचपी और एफबीआई का कहना है कि सरकारी संपत्ति की चोरी करना अपराध है। ऐसे में लोगों को बिना कहे पैसों को लौटा देना चाहिए। सरकारी संपत्ति की चोरी करने पर अधिकतम 10 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

