-
Advertisement
बिगड़ने वाला है मौसम, कांगड़ा में सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
धर्मशाला। कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ( Kangra DC Dr. Nipun Jindal) ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला( Kangra Distt) में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन ( District Administration)से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं, इसमें मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 1077 या दूरभाष नंबर 01892 229050 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: HP Weather: हिमाचल में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल इन जिलों में आफत की बारिश
डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटक भी नदी नालों के आसपास नहीं जाएं इस के लिए सुचारू निगरानी भी की जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम 24 घंटें खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी डा निपुण जिंदल ने कहा कि गत दिवस बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ साथ पुनर्वास के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…




