-
Advertisement
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के सीएम, आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
Devendra Fadnavis will be the CM of Maharashtra:देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के सीएम होंगे, उन्हें बीजेपी विधायक दल (BJP Legislative Party)का नेता चुना गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में चंद्रकांत पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था और पंकजा मुंडे ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया। फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल सीएम पद की शपथ लेंगे।
🕥 10.40am | 4-12-2024📍Vidhan Bhavan, Mumbai | स. १०.४० वा. | ४-१२-२०२४📍विधान भवन, मुंबई.
🪷 BJP Core Committee Meeting chaired by Hon Union Finance Minister Nirmala Sitharaman ji and Senior leader Vijaybhai Rupani ji
🪷 मा. केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारमणजी व ज्येष्ठ नेते… pic.twitter.com/EhDvn3I5oO— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 4, 2024
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के नेता सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar)ने कहा कि महायुति के सहयोगी दल राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुधवार को 3.30 बजे राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (Governor C P Radhakrishnan)से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बीजेपी कोर कमेटी (BJP Core Committee)में तय हुआ था कि देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में लाया जाएगा। सीएम फेस चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman)और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।
2014 में पहली बार राज्य के सीएम बने थे
दो बार सीएम रह चुके देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को इस पद के लिए रेस में सबसे आगे थे। वह 2014 में पहली बार राज्य के सीएम बने थे, इस बार विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत दर्ज की है। गठबंधन को 230 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। इसमें बीजेपी के खाते में सबसे ज्यादा 132 सीटें आई हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है।
नेशनल डेस्क
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

