-
Advertisement
टंडन क्लब कांगड़ा में डॉ राजेश का सम्मान, बोले- शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी
Dr Rajesh Sharma: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा को टंडन क्लब कांगड़ा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ राजेश ने कहा कि मैं दिल से टंडन क्लब के साथ जुड़ा हूं और अपना काफी समय यहां देता रहा हूं यह अलग बात है कि जब मैं राजनीति में आया या अन्य सामाजिक सेवाओं में समय देना शुरू किया तो मैं क्लब को वह समय नहीं दे पाया लेकिन आज भी क्लब का हर सदस्य को मेरा भाई है और मैं अपने विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तरफ से जब भी क्लब को कोई जरूरत पड़ती है तो मैं कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा हूं इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने मुझ पर विश्वास जताया और इतने बड़े विभाग का कार्य सौंपा है इस मौके पर डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में आप चाहे किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशे लेकिन शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और मैं यहां से यही संदेश देता हूं कि प्रदेश का हर छात्र एक अच्छी शिक्षा लेने के बाद अपने जीवन को व्यतीत करें। इस मौक पर उन्होंने टंडन क्लब को अपनी तरफ से दो एयर कंडीशनर देने की घोषणा भी की।
क्लब के महासचिव नागेश्वर मनकोटिया ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद जताया है जिन्होंने कांगड़ा के लिए इतना कुछ दिया है। डॉ राजेश शर्मा क्लब के ही सदस्य हैं। जिससे हमारा मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पहला क्लब है जिसके दो सदस्य प्रदेश सरकार में अलग-अलग विभागों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है और हम तमाम सदस्य सरकार का आभार व्यक्त करते हैं
राहुल

