-
Advertisement
नागेश्वर मनकोटिया बोले, विक्रम ठाकुर के चेहरे से अब हटेगा नकाब
कांगडा। प्रदेश कांग्रेस सचिव नागेश्वर मनकोटिया (Congress Secretary Nageshwar Mankotia) ने कहा कि जय राम सरकार के समय में जल्दबाजी में बिना बजट, बिना स्टाफ के प्रावधान के जनता के वोट हासिल करने के लिए चुनावों से चंद माह पहले बहुत से कार्यालयों की नोटीफिकेशन कर दी गई थी, इन अधूरे संस्थानों से प्रदेश की जनता को कोई लाभ होने वाला नहीं था, जिस कारण कांग्रेस सरकार ने आते ही इन सबकी डीनोटिफिकेशन (Denotified) कर दिया,ताकि जहां जरूरत हो, वहां पहले बजट,स्टाफ और जरूरत की मशीनें लगाई जाएं, फिर जनता की सेवा में समर्पित किया जाए। कोरी घोषणाएं कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने पर ही जनता ने बीजेपी की सरकार को नकार दिया है।
यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर सहित बीजेपी मंडल के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
डीनोटिफिकेशन का बीजेपी ने जगह.जगह विरोध प्रदर्शन किया, जोकि विपक्ष कर सकता है, लेकिन बीजेपी सरकार में जंसवा-प्रागपुर क्षेत्र के बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर (BJP MLA Bikram Thakur) ने विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस अभद्र भाषा का प्रयोग सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के विरुद्ध किया है हम सब उसका विरोध करते हैं और विक्रम ठाकुर के खिलाफ इस संबंध में हर थाने में शिकायत की जाएगी। नागेश्वर मनकोटिया ने कहा जो व्यक्ति खुद राम रहीम (Ram Rahim) सरीखे आयाश का शागिर्द हो, जिसकी चंडीगढ़ में नकदी सहित गाड़ी पकड़ी जाए और जिसकी पिछली सरकार में माइनिंग और अन्य व्यापारिक संस्थानों से धन उगाही जगजाहिर हो, उस व्यक्तित्व वाले व्यक्ति को मुंह संभाल कर ही बात करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा ऐसे भ्रष्टाचारियों के चेहरे से नकाब सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Sukhu Government) की सरकार बहुत जल्द हटाऐगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


