-
Advertisement
पांवटा साहिब में नौकर ने मारी कुत्तिया, मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर
पांवटा साहिब। इलाके में एक नौकर को कुत्तिया (Bitch) को मारना महंगा पड़ गया। मालिक ने उस पर एफआईआर (FIR) दर्ज करवा दी है। यह घटना सिरमौर के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में सामने आई है। मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। इस संबंध में अरुण गोयल (Arun Goyal) वासी शमशेरपुर पांवटा जिला सिरमौर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस (Police) को बताया कि उसके नौकर ने कुत्तिया को मार दिया है। इस संबंध में नौकर ललित ने रात को आठ बजे फोन किया कि कुत्तिया रसोई में मरी पड़ी है।
यह भी पढ़ें- जोगिंद्रनगर में खाई में गिरी कार, आर्मी जवान ने छलांग लगाकर बचाई जान
जब वे रात एक बजे के करीब घर आए तो पाया कि कुत्तिया रसोई में मरी पड़ी है। उसके सिर के चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। वहीं उसकी मौत प्राकृतिक रूप से हुई मानकर 25 नवंबर को वालिया पंप के सामने प्लॉट में उसे दबा भी दिया गया। मगर जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें नौकर बद्री दत्त गांव मुआनी, जिला पिथौरागढ़ ने कुत्तिया को गुस्से से उठाया और मारता हुआ रसोई में ले गया। लगभग एक मिनट दरवाजा बंद कर वहां से निकल गया। पुलिस ने नौकर पर 429 आईपीसी और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने बताया मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


