-
Advertisement
हिमाचल में आग का तांडवः दर्जनों बीघा जमीन को लिया अपनी चपेट में
नालागढ़। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में आगजनी की घटनाएं भी बढ़नी शुरू हो चुकी हैं। नालागढ़ के तहत मितियां पहाड़ी हल्के में बीती रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दर्जनों बीघा जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। पहले तो ग्रामीणों ने खुद ही आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग का विराट रूप धारण होता देख ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग नालागढ़ को आगजनी की घटना के बारे में सूचित किया। दमकल विभाग नालागढ़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर भेज दी।
यह भी पढ़ें- पुराने लेनदेन मामले में हुई हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, युग हत्याकांड पर भी अपडेट

पहाड़ी इलाका होने के कारण पानी की दिक्कत हुई, जिसके कारण गाड़ियों को नालागढ़ से लेकर जाना पड़ा। दमकल विभाग की दोनों गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से किसी के जानी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन आग लगने से ग्रामीणों को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

आपको बता दें कि आगजनी की घटना में ग्रामीणों ने अपने पशुओं के लिए घास ,चारा एकत्रित कर रखा था और साथ में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियां एकत्रित कर रखी थी वो सब आग की चपेट में आ गई । अगर समय रहते दमकल विभाग की गाडियां मौके पर नहीं पहुंचती तो यह आग गेहूं के खेतों की ओर आ सकती थी और साथ में रिहायशी मकान बने थे । जिसके चलते बड़ा नुकसान हो सकता था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


