-
Advertisement
Big Breaking: बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम ने थामा कांग्रेस का हाथ
Last Updated on July 12, 2022 by Vishal Rana
नई दिल्ली। हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम आज कांग्रेस में शामिल हो गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष वो कांग्रेस में शामिल हुए। खीमी राम को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विश्वासपात्र माना जाता था। बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। नई दिल्ली में मीीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जिसके लिए वो भरपूर प्रयास करेंगे। हम जनता के बीच जा कर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को रखेंगे। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उन्होंने प्रदेस कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
यह भी पढ़ें- बारिश का कहरः गौशाला ढही, अंदर बंधी 15 बकरियां और 3 गाय की दबकर मौत
पिछले लंबे समय से बीजेपी ने खीमी राम को हाशिए पर रखा था । हालांकि पिछले दिनों प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी संजय टंडन खीमी राम शर्मा के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद ना तो सरकार ने उन्हें पूछा और ना ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया।
खीमी राम का प्रोफाइल
खीमी राम 1993-95 जिला कार्यकारिणी , 1995-98 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 2001 जिला परिषद अध्यक्ष रहे।
वे 2003-07 तक बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2005-07 वो जिला बीजेपी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2007-12 बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक और 2008-09 विधानसभा उपाध्यक्ष भी रहे। खीमी राम 2009 से फरवरी 2012 तक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहे।