-
Advertisement

हिमाचल: इस पूर्व विधायक ने ली अंतिम सांस, कांग्रेस और बीजेपी से तीन बार बने थे MLA
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी (Kashmiri Lal Joshi) का गुरुवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह हरोली (संतोषगढ़) से दो बार विधायक बने थे। करीब 30 साल तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब वह आध्यात्म से जुड़ चुके थे। उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था। बताया जा रहा है कि 30 साल के राजनीति सफर में वह तीन बार विधायक (MLA) रहे। वह दो बार कांग्रेस से जबकि एक बार बीजेपी से विधायक रहे। कश्मीरी लाल जोशी के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर सहित बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताया है।
यह भी पढ़ें:नहीं रहे कथक सम्राट पं बिरजू महाराज ,83 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
बता दें कि आज एक ही दिन में दो महान लोगों की मौत हुई है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे पूर्व हॉकी ओलंपियन, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड के सम्मान से नवाजे जा चुके चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) का ने भी आज सुबह अंतिम सांस ली। पद्मश्री चरणजीत सिंह 92 साल के थे और पिछले लंबे अरसे से ऊना स्वस्थ्य खराब चल रहा था। ऊना में उन्होंने अपने घर पर गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली और सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया। चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर रहते थे। वह पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group