-
Advertisement
KYC अपडेट करने के नाम पर लोगों को लूट रहे ठग, SBI ने वीडियो के जरिए किया जागरूक
कोरोना काल में लोग कैशलेस प्रक्रिया अपना रहे हैं ऐसे में ठग भी एक्टिव हो गए हैं। ठग जालसाज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के खाते से पैसों की चोरी कर रहे हैं। ऐसे एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को सावधान रहने के लिए कहा है। एसबीआई ने ने एक वीडियो (Video) जारी किया है जिसमें बताया है कि जालसाज फोन करके कहते हैं के वो बैंक ऑफिसर है और वो केवाईसी अपडेट करने के लिए कहते हैं। इसके लिए वो एक ऐप डाउनलोड करवाते हैं और आपके फोन को रिमोट एक्सेस पर ले लेते हैं। इसके बाद खाताधारक के खाते से पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: पुरानी Bike के बदले यहां मिल रहा है नया Electric Scooter -एक क्लिक पर पढ़े डिटेल
https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1388398687877955586
SBI ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जालसाज फोन करता है और ग्राहक से कहता है कि मैं SBI की आपकी होम ब्रांच से बोल रहा है। आपको जल्दी से जल्दी KYC Update कराना होगा। वरना खाता बंद हो जाएगा। ऐसा कहने पर ग्राहक टेंशन में आ जाता है और पूछता है कि उन्हें इसके लिए क्या करना होगा कौन से डॉक्यूमेंट देने होंगे। जालसाज कहता है कि आधार कार्ड और पैन कार्ड देना होगा। इसके लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। वो अभी बैंक से ही आपके खाते को अपडेट (Update) कर देंगे। इसके लिए ग्राहक को एक ऐफ क्विक व्यू डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद फोन का एक्सेस उन्हें देना है। वो तुरंत खाते की KYC कर देंगे। कोई भी ग्राहक जब जालसाज के बहकावे में आकर ऐसा करता है तो खाते की रकम के साथ-साथ फोन से कई निजी जानकारियां भी चोरी हो जाती है। भूलकर भी ये काम ना करें।
https://twitter.com/DCP_CCC_Delhi/status/1381532371510382594
एसबीआई का कहना है कि वो कभी भी किसी ग्राहक को फोन करके उनकी निजी जानकारियां नहीं मांगते है और न ही कभी फोन का एक्सेस उन्हें चाहिए होता है। लिहाजा भूलकर भी आपको ऐसा नहीं करना है। हालांकि अगर किसी के खाते से पैसों की चोरी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करें। समय से कॉल करने से आप के पैसों को बचाया जा सकता है। अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हैं तो बिना समय गंवाए, तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155260 पर रिपोर्ट करें। इसी ट्वीट के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी किया गया है जो दिल्ली और राजस्थान के लिए है। यह पोर्टल भारत सरकार की तरफ से शुरू किया गया है जहां साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं की शिकायत की जा सकती है। यह सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन है इसलिए आपको कहीं थाने का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

