-
Advertisement
सरकारी नौकरी वालों की बल्ले-बल्ले, 30 दिन बाद सैलरी में हो जाएगा इतना इजाफा
कोरोना काल (Corona Era) में आज से ठीक 30 दिन बाद केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) की बल्ले-बल्ले होने वाली है। उन्हें जिस बात का इंतजार था,वो वक्त आ गया है,यानि 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 61 लाख पेंशनर (Pensioners) का महंगाई भत्ता (DA) पहली जुलाई से बढ़ जाएगा। ये महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से सीधे होने जाएगा 28 प्रतिशत,इसका सीधा लाभ सैलरी में बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है। मतलब ये कि सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप जुलाई माह से मिले वाली सैलरी (Salary)अगस्त में बढ़कर मिलेगी। वो भी इस संकटकाल के दौरान।
यह भी पढ़ें: 21 हजार तक की कमाई करते हैं तो कोरोना से जान जाने पर परिवार को यूं मिलेगी पेंशन
यही नहीं केंद्रीय कर्मचारियों की अटकी हुई तीन किस्त भी चुकाई जाएंगी। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 परसेंट की दर से डीए का भुगतान होता है. जब ये 11 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को सीधे दो साल (Benefit of Two Years) के डीए का फायदा एक साथ मिलने वाला है। क्योंकि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा था फिर दूसरी छमाही यानी जून 2020 में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, अब जनवरी 2021 में महंगाई भत्ता एक बार फिर 4 प्रतिशत बढ़ा है। यानी ये बढकर कुल 28 प्रतिशत हो गया है।
यह भी पढ़ें: मां-बाप की मौत पर बच्चों को मिलेगी 1.25 लाख महीना पेंशन-एक क्लिक पर जाने
केंद्रीय कर्मचारियों के पे-मैट्रिक्स (Pay Matrix) के हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए है। इसमें 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है। इस लिहाज से 2700 रुपए महीना सीधे तौर पर सैलरी में जुड़ जाएगा। सालाना आधार पर अगर देखें तो कुल महंगाई भत्ता 32400 रुपए बढ़ जाएगा। कोरोना के चलते पिछले साल सरकार ने पहली जनवरी 2020 से पहली जुलाई 2021 तक के लिए महंगाई भत्ते को फ्रीज (Freeze) कर दिया था। लेकिन अब डीए का भुगतान होने वाला है।

