- Advertisement -
पाकिस्तान (Pakistan) में हुई एक शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें एक शादी में दूल्हे (Groom) ने दुल्हन को एक गधा (Donkey) गिफ्ट किया। इस पर शादी में आए लोगों ने इसका कारण भी पूछा। तब दूल्हे ने बड़े ही सलीके से इसका उत्तर भी दिया। दरअसल पाकिस्तान में अजलान शाह नामक एक यू ट्यूबर ने अपनी दुल्हन (Bride) को एक गधा गिफ्ट किया है। अजलान पशुओं से बहुत प्रेम करते हैं। इसलिए ही उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। ये तस्वीरें खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अजलान ने बताया कि वह खुद एक यू ट्यूबर है और वह पशुओं से बहुत ही ज्यादा प्रेम करता है। इसलिए ही उन्होंने अपनी दुल्हन को गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। अब सवाल यह कि गधा ही क्यों आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है।
pakistan
वहीं इस संबंध में वारिशा नामक दुल्हन ने कहा कि मैं तुम्हें केवल गधा नहीं रहने दूंगी। अजलान ने कहा कि गधा मेरा पसंदीदा जानवर है। आई लव डंकी। इसलिए ही मुझे जो पसंद है वही मैंने आपको गिफ्ट किया है। इसमें बुरा मानने वाली बात नहीं है। अब सोशल मीडिया पर इसकी अलग-अलग रिएक्शन आ रही हैं। वहीं कहीं लोग मजे भी ले रहे हैं।
- Advertisement -