-
Advertisement
दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, इसके डंक से तड़प-तड़पकर मरते हैं लोग
Last Updated on November 6, 2022 by sintu kumar
दुनिया में बहुत सारे लोगों को पेड़-पौधे लगाना पसंद होता है। लोगों द्वारा पौधरोपण (Plantation) के लिए तमाम अभियान भी चलाए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे एक पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे एक पिंजरे में बंद करके रखना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पिंजरे पर खतरे का निशान भी बनाना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:विश्व भर में 70 लाख लोग प्रदूषण के कारण गंवा रहे अपनी जान
हम बात करे रहे हैं ब्रिटेन (Britain) में रहने वाले डेनिएल एमलिन-जोन्स द्वारा लगाए गए पौधे की। बताया जाता है कि डेनिएल को पौधे लगाना काफी पसंद है और वे कई पौधे लगा चुके हैं। इसी के चलते उन्होंने एक दिन कुछ नए किस्म के पौधे लगाने का फैसला किया। इसी दौरान एक दिन वे जिम्पाई-जिम्पाई का पौधा ले आए और उसे पिंजरे में बंद करके लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने इस पौधे को टॉयलेट पेपर के रूप में इस्तेमाल कर लिया था। जिसके बाद वे दर्द से इतना परेशान हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली।
बता दें कि जिम्पाई-जिम्पाई को दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा कहा जाता है। जिम्पाई-जिम्पाई को छूते ही इसका डंक गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का एहसास दिलाता है। कहा जाता है कि ये पौधा लोगों को इतना तड़पाता है कि लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, कुछ लोग आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसी के चलते इस पौधे को सुसाइड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है।