-
Advertisement
Himachal की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कल अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी
Last Updated on April 16, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) का दौर शुरू हो गया। इसी तरह से निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने शनिवार को भी मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश (Rain) , अंधड़ और बिजली गरजने की चेतावनी जारी की है। 22 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला (Shimla) में कई दिनों बाद दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। रोहतांगए कुंजम दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई।
इसी तरह से पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने से कुल्लू घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शिंकुला व कुंजुम दर्रा को बहाल करने का काम भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को शिमला में दोपहर तक तेज हवाएं चलीं। दोपहर करीब चार बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से बारालाचा में गुरुवार रात को बर्फ के बीच कई वाहन व लोग फंसे रहे। लेह के सरचू से मनाली की तरफ आने वाले इन लोगों को निकालने के लिए रात को बीआरओ और लाहुल-स्पीति पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: बढ़ते तापमान के बीच 10 जिलों में अलर्ट जारी- पढ़ें खबर
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, बिलासपुर 35.0, कांगड़ा-सुंदरनगर 34.0, हमीरपुर 33.8, नाहन 32.5, सोलन 32.2, चंबा 30.0, भुंतर 26.9, धर्मशाला 25.4, शिमला 25.0, डलहौजी 18.5, कल्पा 17.3 और केलांग में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.1, कल्पा 4.7, मनाली 7.4, भुंतर 8.8, डलहौजी 9.3, चंबा 10.4, मंडी 11.1, सोलन-कुफरी 12.0, धर्मशाला 13.0, शिमला 14.4, कांगड़ा 15.2, हमीरपुर 17.3, ऊना 17.4, बिलासपुर 17.5 और नाहन में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group