-
Advertisement
Himachal BJP ने बनाया 2027 का रोड मैप-Dr Bindal ने कहा,दो तिहाई से बनाएंगे सरकार
Himachal BJP : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Dr Rajeev Bindal) ने कहा है कि लोकसभा सीटों की दृष्टि से हमने चारों सीटों पर विजय प्राप्त की, जिसमें 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों पर हमने बढ़त हासिल की हुई है। डाॅ बिंदल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को साथ लेते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ हिमाचल में सरकार (Himachal Govt) बनाएगी, इसके लिए हम संकल्पित हैं। डॉ बिंदल ने ये बात आज ऊना में पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला के उपरांत कही।
बीजेपी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय ऊना में किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। @saudansinghbjp @ptshrikant @rajeevbindal @SanjayTandonBJP @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @DhumalHP @JPNadda @shantakumarbjp pic.twitter.com/fJizbdb1i0
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 25, 2025
कार्यशाला में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य उपस्थित रहें। कार्यशाला में पहुंचने पर तमाम शीर्ष नेताओं का शॉल, पुष्पगुच्छ और टोपी पहनकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 17 जिला अध्यक्ष, 171 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया और इन चुनाव में बीजेपी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जिताकर प्रधान, उप प्रधान, सदस्य, पार्षद, जिला परिषद के पदों पर बैठने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हर कार्य को धरातल पर उतरेंगे।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय ऊना में किया गया। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यूं रखी अपनी बात ….. @saudansinghbjp @ptshrikant @rajeevbindal @SanjayTandonBJP @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @DhumalHP @JPNadda pic.twitter.com/cHP22TaOdP
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 25, 2025
सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा
रणधीर शर्मा ने बताया कि बीजेपी का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल होंगे, उनके साथ सह संयोजक सचिव सुमित शर्मा, अमित ठाकुर, तिलक राज एवं डॉ संजय रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, जहां पूरे देश भर में हम संघ शताब्दी वर्ष मनाएंगे। इस कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर संयोजक के रूप में उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा देखेंगे उनके साथ सह संयोजक सचिव वंदना योगी, कुसुम सदरेट, प्रियंता शर्मा और शिशु भाई धर्मा देखेंगे।
-जीवन कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

