-
Advertisement
हिमाचल: मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी के धरने से मचा बवाल, CM जयराम बोले- मामले की जानकारी नहीं
शिमला। हिमाचल सरकार (Himachal Governemnt) में मंत्री महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) की बेटी मधु के धरने पर बैठने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री की बेटी अपने ठेकेदार पति को काम के बदले 11 करोड़ का भुगतान नहीं होने के चलते लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई। जिसके बाद मामले को लेकर सियासी गलियारों में बवाल मच रहा है। मंडी लोकसभा उपचुनाव के बीच मंत्री की बेटी का इस तरह धरने पर बैठना बीजेपी के लिए गले की हड्डी साबित हो सकता है। ये तमाशा उस वक्त हो रहा है, जब मंडी से उपचुनाव की टिकट के लिए महेन्द्र सिंह का नाम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपचुनाव को लेकर नाम फाइनल नहीं कर पाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हाईकमान पर छोड़ा फैसला
सीएम ने जानकारी होने से किया इंकार
इधर, शिमला में जब पत्रकारों ने महेन्द्र सिंह की बेटी के धरने पर बैठने को लेकर सीएम जयराम ठाकुर से सवाल पूछा, तो वे सवाल टाल गए। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, इस मामले को अब विपक्षी दल कांग्रेस भी भुनाने मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार के इतने बड़े ताकतवर मंत्री की बेटी को अपने हक के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। तो आम जनता के क्या हाल होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


