-
Advertisement
सुक्खू संग हिमाचल के सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा का बने हिस्सा
Last Updated on December 16, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कांग्रेस पार्टी के सभी नवनियुक्त विधायकों के साथ आज राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हिस्सा लिया।सुक्खू बीते कल ही सभी विधायकों के साथ (Rajasthan) राजस्थान पहुंच गए थे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है। शुक्रवार सुबह चाय के लिए विराम के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के नवनिर्वाचित विधायक के साथ-साथ राज्य में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा में शामिल हुए।
सुबह पूरे जोश मे हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी के साथ खड़ी नज़र आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का सन्देश दिया ! हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा मे रहें, वंही इसको लेकर सीएम सुखविंदर सिंद सुक्खू ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है !
उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है. उन्होंने कहा यही से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर खरा उतरेगी।
इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के लिए राहुल गांधी हर दिन सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और फिर सभी के साथ यात्रा की शुरुआत करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह 3570 किलोमीटर लंबी पदयात्रा है, जो 5 महीने तक चलेगी।