-
Advertisement
दुल्लर समेत 4 IPS पदोन्नत, ADG बने ज्ञानेश्वर दत्त; 3 को मिला टाइम स्केल
लेखराज धरटा/ शिमला। हिमाचल सरकार (Hiamchal Govt) ने मंगलवार को चार IPS अधिकारियों (IPS Officers) को पदोन्नत किया है। राज्य गृह विभाग (State Home Department) की ओर से जारी अधिसूचना के तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे IPS अधिकारी ज्ञानेश्वर दत्त को एडीजी (ADG) बनाया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर चल रहे अशोक शर्मा, डीआईजी नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला अभिषेक दुल्लर, डीआईजी/प्रिंसिपल पीटीसी डरोह बिमल गुप्ता को आईजी (IGP) के पद पर प्रमोट किया गया है। अधिसूचना (Notification) के अनुसार, तीन IPS अधिकारियों-रमण कुमार मीणा, अंजुम आरा और ओमापति जम्वाल को टाइम स्केल (Time Scale) दिया गया है।

