-
Advertisement
हिमाचल पुलिस ने 15 किलो भुक्की सहित अवैध डीजल व पेट्रोल जब्त किए
बिलासपुर। बिलासपुर (Bilaspur) और सोलन पुलिस (Solan Police) ने संयुक्त रूप से नशे,अवैध जमाखोरी के खिलाफ स्वारघाट के निकट बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर और सोलन पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार दोपहर बाद नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर रछोह स्थान पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में लुटेरी दुल्हन, शादी के 9 दिन बाद गहने और नगदी लेकर फरार
बिलासपुर हेडक्वार्टर और रामशहर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रछोह में ढाबा चलाने वाले बतोराम से करीब 15 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। इसके साथ ही यहां निकटवर्ती एक अन्य होटल मालिक राजकुमार से करीब तीन हजार लीटर अवैध डीजल, 30 लीटर पेट्रोल और 800 लीटर इंजन आयल बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। दोनों जिलों की पुलिस की इस संयुक्त कारवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ के बाद अब आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


