-
Advertisement
Himachal Weather: बढ़ते तापमान के बीच 10 जिलों में अलर्ट जारी- पढ़ें खबर
शिमला। हिमाचल (Himachal) में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही दस जिलों के लिए ऑरेंज (Orange) और येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा और सोलन व सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों के लिए 16 और 17 अप्रैल लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा (Kangra), सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की, कुनिहार व सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। उक्त क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश (Heavy Rain), गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार 19 अप्रैल को छोड़कर 21 अप्रैल तक मौसम (Weather) खराब बने रहने की संभावना है। 15, 16 और 17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 18 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा व बाकी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है। 20 और 21 अप्रैल को फिर पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है।
यह भी पढ़ें: Himachal_Weather : 9 जिलों में तीन दिन अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के अनुसार हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इस वक्त ऊना जिला का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। कांगड़ा के 34.9 डिग्री है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम केलांग का -0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां जारी हुआ येलो अलर्ट-जाने

विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शिमला (Shimla) में न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम 25.1, सुंदरनगर (Sunder Nagar) में 13.5 और 34.6, भुंतर में 10.2 और 29.9, कल्पा में 4.0 और 18.6, धर्मशाला (Dharamshala) का 14.8 और 24.8, ऊना (Una) का 18.6 और 38.0, नाहन का 17.7 और 33.7, केलांग का -0.7 और 13.7, पालमपुर का 16.0 और 28.5, सोलन का 13.8 और 33.0, मनाली (Manali) का 8.2 और 22.4, कांगड़ा का 17.4 और 34.9, मंडी (Mandi) का 13.0 और 33.0, बिलासपुर का 19.0 और 36.0, हमीरपुर का 18.2 और 34.0, चंबा का 12.8 और 32.3, डलहौजी का 13.1 और 19.9 व कुफरी का 12.1 और 18.1 डिग्री सेल्सियस है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


