-
Advertisement
रेहन के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौ#त, दो घायल
kangra Accident: पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आते पुलिस थाना रेहन के समीप फतेहपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सीआरसी स्कूल रेहन के पास एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सीआरसी स्कूल के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे, जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए उपचार के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का जायजा लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पूरा खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
रविंद्र चौधरी
