-
Advertisement
कांगड़ा: अंगीठी की आग से घर में लगी आग, कमरे में रखा सारा सामान झुलसा
Last Updated on January 14, 2023 by sintu kumar
फतेहपुर। जिला कांगड़ा के फतेहपुर (Fatehpur) में शनिवार दोपहर बाद एक घर (House) में अचानक आग (Fire)लग गई। इस आगजनी में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। यह आगजनी विकास खंड फतेहपुर की पंचायत कुटवासी के पवन कुमार के घर में लगी थी। आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग घर में रखी अंगीठी से लगी थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : चंबा में गौशाला जलकर राख, तीन गाय के साथ 6 मुर्गे जिंदा जले
जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हरिंदर पाल मेजर ने बताया कि आग लगने के बाद वह भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पवन कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी खेतों में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे से घर के कमरे में रखी अंगीठी से कमरे में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा लगभग सारा सामान झुलस गया। आगजनी की घटना में पवन कुमार का करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना की जानकारी संबंधित पटवारी को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पवन कुमार का परिवार आईआरडीपी (IRDP) में है। उन्हें शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।