-
Advertisement
शिमला में अंगीठी की गैस लगने से भांजे की गई जान, मामा भी मिला बेहोश
Last Updated on January 9, 2023 by Neha Raina
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) में अंगीठी की गैस (Gas) लगने से एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। वहीं एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला चौपाल उपमंडल से सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान जिया लाल शर्मा (38) पुत्र देवी राम गांव धमराह तहसील कुपवीं के रूप में हुई है। वहीं सीता राम (70) पुत्र स्व. क्रासू राम गांव हरनाहा तहसील कुपवी बेहोशी की हालत में मिला है। दोनों व्यक्ति रिश्ते में मांमा और भानजा लगते हैं। बेहोश व्यक्ति को सोलन अस्पताल (Solan Hospital) में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- सुजानपुर के बाद अब कुल्लू में गोलीबारी, कैफे संचालक को मारी गोली आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि सीता राम अपने भांजे जिया लाल के घर आया था। दोनों ने रात को खाना आया और कमरे में जाकर सो गए। सर्दी से बचने के लिए कमरे में ही अंगीठी भी रख ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो दोनों बेहोश मिले। बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिया लाल को मृत घोषित कर दिया। सीता राम का अस्पताल उपचार चल रहा है। इसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि कुपवी थाना पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।