-
Advertisement
HP Corona: आज 5 और 10 साल की बच्ची सहित 26 की मृत्यु- 1,189 केस
Last Updated on April 23, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 1,189 मामले आए हैं। वहीं, 772 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज रिकॉर्ड 26 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में सबसे अधिक 9 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, कांगड़ा में आज कोरोना मामले भी सबसे अधिक 330 आए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 84,065 पहुंच गया है। अभी 12,246 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 70,519 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1267 है।
यह भी पढ़ें: Himachal : कोरोना पॉजिटिव मां की अर्थी उठते ही बिगड़ी बेटे की तबीयत, 24 घंटें में गई दूसरी जान
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 330, सोलन (Solan) में 216, मंडी में 135, सिरमौर व ऊना में 112-112, चंबा में 84, हमीरपुर में 83, शिमला में 59, बिलासपुर में 44, कुल्लू में 10 व लाहुल स्पीति में चार मामले आए हैं। सोलन में 122, ऊना (Una) में 114, हमीरपुर में 100, शिमला (Shimla) में 87, बिलासपुर में 81, मंडी में 77, कांगड़ा में 58, सिरमौर में 54, कुल्लू में 44, चंबा (Chamba) व लाहुल स्पीति में 17-17 व किन्नौर में एक ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह ने जीती कोरोना से जंग, कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव- हालत में सुधार
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
कांगड़ा (Kangra) में 9, हमीरपुर में सात, शिमला में 6, सिरमौर में दो, कुल्लू व मंडी में एक-एक की जान गई है। शिमला में 68, 45, 80, 53, 55 साल के व्यक्ति और 21 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में पांच साल की बच्ची की मृत्यु हुई है। बच्ची डाडासीबा क्षेत्र की रहने वाली थी। पुराना कांगड़ा निवासी 70 साल की महिला, छोटी हलेड़ कांगड़ा के 60 वर्षीय व्यक्ति, तहसील रक्कड़ के 80 साल के बुजुर्ग, तहसील जोगिंद्रनगर मंडी की 49 वर्षीय महिला, महाकाल के 49 वर्षीय व्यक्ति, थुरल की 57 साल की महिला, पालमपुर क्षेत्र के 46 वर्षीय व्यक्ति व 88 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है। हमीरपुर (Hamirpur) में 63, 50, 70 व 62 साल की महिला ने दम तोड़ा है। साथ ही 10 साल की लड़की की भी जान गई है। 75 व 36 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है। सिरमौर में 50 साल के व्यक्ति व 72 वर्षीय महिला की जान गई है। कुल्लू में 45 साल की महिला और मंडी में 65 वर्षीय व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग में उतारी एक और दवा, जायडस की Virafin को मिली DCGI की मंजूरी
आज 10,079 सैंपल में से 4,768 नेगेटिव, 819 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 10,079 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,768 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 4,492 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 819 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 284 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब कोरोना के 14 लाख 29 हजार 699 सैंपल जांच को लिए हैं। इनमें से 13 लाख 40 हजार 858 सैंपल नेगेटिव आए हैं। वहीं, 84,065 पॉजिटिव आए हैं। अभी 4,776 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group