-
Advertisement
HP Corona: 1,774 केस- कांगड़ा में 449, सात जिलों में 100 पार- 18 की मृत्यु
Last Updated on April 23, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 1,774 मामले आए हैं। वहीं, 689 ठीक हुए हैं। आज 18 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ने दम तोड़ा है। मंडी में 6, कांगड़ा (Kangra) में पांच, सिरमौर, शिमला, हमीरपुर में दो-दो और बिलासपुर में एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 75, 56 वर्षीय व्यक्ति, 85, 60 व 69 साल की महिला ने दम तोड़ा है। मंडी में 74, 16, 37, 75, 87 साल के व्यक्ति और 80 वर्षीय महिला की जान गई है। सिरमौर में 75 वर्षीय व्यक्ति और 70 साल की महिला ने दम तोड़ा है। शिमला में 62 वर्षीय महिला व 60 साल के व्यक्ति की जान गई है। हमीरपुर में 64 साल की महिला, 72 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर में 31 साल के युवक ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 82,876 पहुंच गया है। अभी 11,859 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 69,747 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1241 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: शिमला के एसपी मोहित चावला कोरोना संक्रमित, होमआइसोलेट हुए
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 449, हमीरपुर (Hamirpur) में 201, सोलन में 189, मंडी व शिमला में 188-188, ऊना (Una) में 163, बिलासपुर में 119, सिरमौर में 110, कुल्लू में 87, चंबा में 38, लाहुल स्पीति में 29 व किन्नौर में 13 मामले आए हैं। कांगड़ा के 163, सोलन (Solan) के 110, शिमला के 101, मंडी के 87, हमीरपुर के 83, सिरमौर के 42, कुल्लू के 34, बिलासपुर के 26, ऊना के 21, चंबा के 20 व किन्नौर के दो ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक Corona का आंकड़ा 400 पार, 562 ठीक- 7 की मृत्यु
आज 7,799 सैंपल में से 4,987 नेगेटिव, 959 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,799 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,987 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1853 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 959 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 343 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 14 लाख 19 हजार 314 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 13 लाख 34 हजार 242 नेगेटिव रहे हैं। 82,876 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 2,196 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group