-
Advertisement
HP Corona: आज 1,315 केस, चार हजार से अधिक ठीक- 59 की गई जान
Last Updated on May 24, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 1,315 मामले आए हैं। वहीं, 4,059 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। वहीं, आज 59 कोरोना मरीजों की दुखद मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 79 हजार 040 पहुंच गया है। अभी 25,985 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 50 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2,752 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 83.93 फीसदी पहुंच गया है। कोरोना डेथ रेट 1.53 फीसदी है। हिमाचल में पिछले छह दिन में 15 हजार 254 मामले आए हैं। वहीं, 25 हजार 515 लोग ठीक हुए हैं। 383 की दुखद जान गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक Corona के 374 केस, 3,695 ठीक-30 की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सोलन (Solan) में 245, कांगड़ा में 222, शिमला में 204, मंडी (Mandi) में 144, सिरमौर में 133, हमीरपुर में 122, चंबा में 80, ऊना में 75, बिलासपुर में 51, कुल्लू में 26, लाहुल स्पीति में 7 और किन्नौर में 6 मामले आए हैं। कांगड़ा (Kangra) के 1152, मंडी के 487, सोलन के 418, सिरमौर के 379, बिलासपुर के 352, ऊना के 347, हमीरपुर के 346, चंबा के 235, शिमला के 222, कुल्लू (Kullu) के 80, किन्नौर के 29 व लाहुल स्पीति के 12 ठीक होने में कामयाब रहे हैं।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 59 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 16, शिमला (Shimla) में 9, मंडी (Mandi) में 8, चंबा व सिरमौर में पांच-पांच, हमीरपुर व ऊना में चार-चार, सोलन व बिलासपुर में तीन-तीन, कुल्लू व किन्नौर में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में सरदोह बड़ोह के 76 वर्षीय व्यक्ति, बारी भवारना की 76 वर्षीय महिला, डूहक कांगड़ा के 67 साल के व्यक्ति, मनोह शाहपुर के 32 वर्षीय युवक, योल झलेहड़ की 47 वर्षीय महिला, धर्मशाला (Dharamshala) की 68 वर्षीय महिला, रामनगर जयसिंहपुर की 40 साल की महिला, टेली जयसिंहपुर की 45 साल की महिला, बगोटू पालमपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। वहीं, झिकली अर्थ पालमपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति, परौर पालमपुर (Palampur) की 61 वर्षीय महिला, दसोल पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, चमुखा के 46 वर्षीय व्यक्ति, गढ़जमुला भावारना के 84 वर्षीय व्यक्ति भड़खेड नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है।
आज 7,552 सैंपल में से 4,652 नेगेटिव, 919 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,552 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,652 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1981 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 919 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 18 लाख 29 हजार 865 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 16 लाख 48 हजार 850 नेगेटिव रहे हैं। एक लाख 79 हजार 040 पॉजिटिव आए हैं। अभी 1981 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group