-
Advertisement
मुझे अपने एरिया में विकास के लिए बीजेपी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए: विक्रमादित्य
शिमला। ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा कि उन्हें इसके लिए बीजेपी (BJP) के किसी भी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh) के कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इस क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से अपने इस कार्यकाल में 90 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों व वीर नारियों (Soldiers and Brave women) के कल्याण को फिर से सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह ने इस दिशा में बहुत से कार्य किए। उन्होंने प्रदेश में सैनिक कल्याण कोष की स्थापना के साथ साथ सैनिक कल्याण केंद्रों की स्थापना की। उन्होंने इनके पुनः रोजगार को भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर एक रैंक एक पेंशन की विसंगतियों को भी दूर करेगी।
यह भी पढ़ें:जो जा रहा है, उसको जय श्री राम, हर्ष के जाने से एक टके का फर्क नहीं पड़ेगाः विक्रमादित्य
आज अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के बनुटी (Banuti) में पूर्व सैनिक एवं वीर नारी गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में यह अपनी तरह का पहला समारोह है, जिसमें वीर सैनिकों और उनके परिजनों से एक ही स्थान में मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह हर साल ऐसे आयोजन करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सेना में सैनिक देश भक्ति का जज्बा लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि सेना में अग्निपथ योजना पर केंद्र सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच हमेशा ही सकरात्मक रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास (Holistic Development) और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को बांटने का प्रयास करती रही है। उन्होंने लोगों को इसके प्रति सचेत करते हुए कहा कि उन्हें गुमराह नहीं होना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



