-
Advertisement
ओमीक्रॉन खतरे के बीच बड़ी राहत: सऊदी अरब में भारतीयों को मिलेगी अब डायरेक्ट एंट्री
Last Updated on November 29, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। सऊदी अरब ने देश में लाखों की तादाद में काम कर रहे प्रवासी भारतीय समेत पाकिस्तान और बंग्लादेश के लोगों को राहत दी है। इन देशों के लोगों को अब किसी तीसरे देश में 14 दिनों का क्वारंटाइन नहीं बिताना होगा। यह आदेश अगले 1 दिसंबर से चालू हो जाएगा। बता दें कि पिछले साल फरवरी महीने में कोरोना के वैश्विक स्तर पर प्रसार के बाद यात्रियों के सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
यह भी पढ़ें: देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं ये आठ मूर्ति, जानिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का स्थान कौन सा है
सऊदी प्रेस एजेंसी ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह बैन हटने की जानकारी दी। सऊदी अरब ने ब्राजील, वियतनाम, इंडोनेशिया, मिस्र के लोगों को भी अब सीधे प्रवेश की अनुमति दे दी है। हालांकि इन सभी देशों से आने वाले नागरिकों को 5 दिन संस्थागत क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि यह उनके वैक्सीन लगवाने की स्थिति पर निर्भर करेगा। सऊदी अरब का स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार सभी नियमों और कदमों की समीक्षा करता रहेगा।
साऊदी सरकार ने कहा कि जो लोग खाड़ी देश आना चाहते हैं, उन्हें स्वास्थ्य उपायों को मानना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इससे पहले पिछली फरवरी महीने में ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट आने के बाद भी साऊदी सरकार ने सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके पीछे का कारण यह था कि नए वैरिएंट के आने से वेक्सीन कम प्रभावी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: भारत की इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना, जाने कैसे बटोरते हैं लोग
बता दें कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी व अन्य देशों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इस समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं पर लगा बैन कब हटेगा? इसकी वजह से न सिर्फ दोनों देशों के बीच एयर रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है, बल्कि किराया भी आसमान छू रहा है।
लेकिन यूएई जाने वाले या भारत आने वाले यात्रियों को जल्द ही इस असुविधा से राहत मिल सकती है। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page