-
Advertisement
आईपीएस अधिकारी साजु राम राणा को राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई
मंडी। आईपीएस अधिकारी (IPS officer) साजु राम राणा का बुधवार को उनके पैतृक गांव धर्मपुर उपमंडल के गांव कांडापतन में राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। उनका पिछले कल धर्मशाला में कांग्रेस की जन आभार रैली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। उनके निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह ने भी परिजनों से मिलकर दुख जताया था। आज उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में गम का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें:पंजाब के कबड्डी कोच की फिलीपींस में गोली मार कर हत्या
आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा के अंतिम संस्कार में डीजीपी संजय कुंडू, डीआईजी सेंट्रल जोन मंडी मधुसूदन शर्मा, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी विजिलेंस, एसपी मंडी, पुलिस बटालियन कमांडेंटस सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और साजु राम राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत सभी अधिकारियों ने कांडापतन में राजकीय सम्मान के साथ आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा (Saju Ram Rana) को अंतिम विदाई दी। इससे पहले बीती देर रात को साजू राम राणा की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव धवाली पहुंची। पार्थिव देह के घर में पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और हर किसी की आंख नम थी।

बता दें कि बीते रोज धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की आभार रैली में ड्यूटी के दौरान आईपीएस अधिकारी साजु राम राणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। आईपीएस अधिकारी साजु राम राणा मौजूदा समय में हमीरपुर जिला के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। साजु राम राणा को साल 2020 में उनकी सेवाओं के लिए साल 2020 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


