-
Advertisement
Himachal में एक बार फिर लग सकती है पॉलिटिकल व अन्य समारोह पर रोक, जाने क्या बोले जयराम
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona)के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। प्रदेश सरकार 20 मार्च तक स्थिति देखने के बाद हिमाचल में एक बार फिर सख्ती करने पर विचार करेगी। इसके अलावा हिमाचल में पॉलिटिकल व अन्य समारोह (Political and other Ceremonies) पर भी रोक लगाई जा सकती है। यह संकेत बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद दिए हैं। सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है जोकि चिंता का विषय है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब (Punjab) में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना के मेढ़ी मेले में आने वाली भीड़ पर नज़र रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्रदेश में होने वाले मेलों में एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फ़िर से बढ़ रहे कारोना मामलों के चलते सरकार 20 मार्च तक नज़र बनाने के बाद पाबंदियों पर विचार करेगी।
यह भी पढ़ें: Shimla के डीडीयू अस्पताल का चिकित्सक कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बाद भी पाया गया संक्रमित
देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की है। जिसमें उन्होंने कोरोना वेक्सीनेशन को बढ़ाने गावों में टेस्टिंग को बढ़ाने और कोरोना टीकाकरण को गंभीरता से लेने को कहा हैं। वहीं पीएम मोदी ने दवाई भी और कड़ाई भी का प्रयोग करने को कहा है। जयराम ठाकुर ने बताया कि पीएम मोदी ने बैठक में कोविड-19 वेक्सीनेशन व आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाने की बात कही है। माइक्रो कंटेंमेंट जॉन बनाने को कहा गया है। इसके अलावा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग (Contact tracing) करने को भी कहा गया है, ताकि कोरोना संक्रमण (Corona infection) को बढ़ने से रोका जा सके। प्रदेश में होने वाले मेलों में एसओपी का पालन किया जाएगा। पॉलिटिकल व अन्य समारोह पर रोक को लेकर दो तीन दिनों के बाद कि स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने बताया कि पंजाब में कारोना के मामलों को देखते हुए ऊना मेले में श्रद्धालुओं के आने पर सख़्ती बरती जाएगी। जिसको लेकर पंजाब के सीएम से बातचीत की जाएगी।


