-
Advertisement
पहली बार इंवेस्ट कर रहे हैं पैसे, इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
बहुत से लोग सोचते हैं कि शेयर बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है तो ये पैसा इंवेस्ट करने का सही समय है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में पहली बार निवेश करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप अनुभवी शेयर बाजार के सलाहकार की मदद लें। ये आपको सही समय पर बाजार में शेयर खरीदने और बेचने की सलाह देंगे।
यह भी पढ़ें- गैरकानूनी है मृतक के ATM कार्ड का इस्तेमाल करना, जानिए कौन क्लेम कर सकता है पैसा
निवेशकों का मानना है कि कभी भी अपनी पूरी पूंजी को एक जगह निवेश नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। निवेशकों का कहना है कि हमेशा हमें अलग-अलग स्कीम और अलग-अलग जगहों पर निवेश करना चाहिए।
वहीं, अनुभवी निवेशकों का कहना है कि जोखिम और रिटर्न साथ-साथ चलते हैं। निवेशकों का कहना है कि ज्यादा जोखिम लेने से उन्हें ज्यादा रिटर्न मिलेगा। जबकि, कम जोखिम लेने से आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। दरअसल, कोई भी निवेश नो रिस्क के साथ नहीं आता है, इसलिए कैलकुलेटर रिस्क लेना बिल्कुल भी बुरा नहीं है।
हालांकि, अगर कोई पोर्टफोलियो आपसे कम समय में निवेश को दोगुनी या तेज ग्रोथ की बात करता है तो वहां आपके नुकसान की संभावना ज्यादा हो सकती है। जबकि, छोटे और विश्वसनीय जगह पर किया गया लंबे समय तक का निवेश हमेशा फायदे का सौदा होता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

