-
Advertisement
Rohru में घासनी की आग ने जला डाला मशीनरी स्टोर, लाखों का नुकसान
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू बाजार में एक मशीनरी स्टोर में आग (Fire) लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस आगजनी में एक व्यक्ति भी झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह आग आज दोपहर को महेंद्र मशीनरी स्टोर के नीचे ढांक में घासनी में लगी थी। जो देखते ही देखते महेंद्रभवन की निचली मंजिल में स्थित मशीनरी स्टोर व वर्कशाप को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें: #Una : स्लेटपोश मकान में लगी आग, दो कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख
आग से वर्कशप में पावर सप्लायर, पावर टिल्लर, दो लोडर और अन्य सामान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया। वहीं, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। अन्यथा यह आग आधे से ज्यादा रोहड़ू बाजार को अपनी चपेट में ले लेती। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस आगजनी में करीब 12 लाख रुपए की संपति नष्ट होने का अनुमान है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


