-
Advertisement
रामपुर बुशहर में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन की मौ#त, दो घायल
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत उपमंडल रामपुर बुशहर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब 3 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कार में सवार थे पांच लोग
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार (नंबर HP-92-0132) में हादसे के समय कुल पांच लोग सवार थे। तड़के करीब तीन बजे जैसे ही कार पशाड़ा कैंची के पास पहुंची, अचानक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
राहत एवं बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड), राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
