-
Advertisement
हिमाचलः लगघाटी में ढांक से गिरकर व्यक्ति की गई जान
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई है। ये घटना लग घाटी के नागुझोड़ के समीप हुई है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति के शव को देखा तो पुलिस के इस संबंध में सूचना दी। एएसपी कुल्लू सागर चंद्र सहित पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय फुलगी राम निवासी, गांव चेलमेल डाकघर दोघरी-डुगिलग निवासी के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः जंगली जानवरों ने नहीं, किसी ने तेजधार हथियार से काटा था सिर
एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि लग घाटी में व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हुई है। हमने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


