हिमाचल में मकान की छत से गिरे दो कामगार, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल में मकान की छत से गिरे दो कामगार, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

- Advertisement -

सोलन/फतेहपुर।  हिमाचल में दो कामगारों की छत से गिरने से मौत हो गई है। यह कामगार सोलन और कांगड़ा जिला के फतेहपुर में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिर गए। जिससे इनकी मौत हो गई। पहला मामला सोलन जिला के बद्दी से सामने आया है। सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक कामगार की निजी कंपनी की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: 400 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, बद्दी के भटौली कलां में गुरुवार दोपहर को एक फेविकोल बनाने वाली कंपनी में कामगार तीसरी मंजिल की छत पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक कामगार अचानक छत से गिर गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कमलेश विश्वकर्मा (30) पुत्र घसीटा राम निवासी दमोह जिला, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। कामगारों ने बताया कि कैंटीन में सिर्फ दो ही टेबल है, जिसके चलते उन्हें छत पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। मामले की पुष्टि करते एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कामगार तीन महीने पहले ही अपने गांव से बद्दी आया था और वह यहां अपनी मां के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फतेहपुर में टहनी काटते गिरा मजदूर

इसी तरह से दूसरा मामला कांगड़ा जिला के फतेहपुर से सामने आया है। यहां पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत कुटबासी में एक गृह निर्माण के कार्य में लगे मजदूर की नीचे गिरने कारण मौत हो गई है। पंचायत कुटबासी प्रधान हरिंदर पाल सिंह ने बताया पंचायत लोहारा के भेरता का करीब 30 वर्षीय व्यक्ति रजिंदर कुमार पुत्र रत्न चन्द कुटबासी में बन रहे एक मकान के लिये मजदूरी में लगा हुआ था। मजदूर गुरुवार दोपहर बाद मकान के ऊपर आ रही पेड़ की टहनी को काट रहा था कि इस दौरान वह सिर के बल नीचे रखी ईंटों पर गिर गया। मजदूर को तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने बताया पुलिस ने शब को कब्जे पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | abhi abhi | latest news | HP breaking | Fatehpur | latest himachal news in hindi | solan news | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | himachal news online | सोलन | fevicol company | Solan | हिमाचल | फेविकोल कंपनी | Kangra | state news | Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है