-
Advertisement
सिर्फ नाक को ढकेगा ये मास्क, खाने-पीने में नहीं होगी दिक्कत
दुनिया भर में जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कहर मचाया है तभी से मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। ज्यादा देर तक मास्क पहनने के लिए लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को मास्क पहनने से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वहीं, अक्सर हमें खाने-पीने के दौरान मास्क को हटाना पड़ता है। हालांकि, अब दक्षिण कोरिया की कंपनी ने इस समस्या का समाधान निकाल दिया है।
यह भी पढ़ें- सभी वाहनों का फिटनेस टेस्ट करवाना मेंडेटरी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम
दक्षिण कोरिया (South Korea) की कंपनी एटमन (Atman) ने एक ऐसा मास्क तैयार किया है, जो अपने डिजाइन की वजह से पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस अनोखे मास्क का नाम कॉस्क (Kosk) है। ये मास्क वैसे तो एक पूरा मास्क है, लेकिन इस मास्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप चाहें तो इसे नाक तक फोल्ड करके भी पहन सकते हैं। ये मास्क ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मास्क लगाने पर सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा नाक तक फोल्ड करने वाला विकल्प खाने-पीने के लिए भी काफी कारगर है। यह मास्क इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मास्क का नाम कॉस्क कोरिया में नाक के लिए यूज होने वाले शब्द को (Ko) से मिलकर बना है। यह मास्क कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस मास्क को KF80 मास्क का टैग दिया गया है, इसमें K कोरियन के लिए और F फिल्टर के लिए इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क 0.3 माइक्रोन तक के कणों को 80 फीसदी दक्षता के साथ फिल्टर कर सकता है।
