20 वर्ष पहले की भाग कर शादी, अब पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

20 वर्ष पहले की भाग कर शादी, अब पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

- Advertisement -

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक विवाहिता के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला पिछले दो महीने से घर से लापता है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ अपना 8 साल का बच्चा भी ले गई है। इस संदर्भ में महिला के पति ने पुलिस थाना पांगी में गुमशुदगी (missing) की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में दो नाबालिग हुई लापता, एक गई थी स्कूल, दूसरी मां को चकमा देकर हुई फरार

महिला के पति सुभाष कुमार निवासी पूंटो ने बताया कि दो महीने पहले उसकी पत्नी उसके आठ साल के बेटे को लेकर घर से यह बोलकर गई थी कि वह अपने मायके जा रही है, लेकिन तीन-चार दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद उसने सभी रिश्तेदारों को फोन करके पूछा, लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। उसने बताया कि उनके दो बेटे हैं, 11 साल का बेटा घर पर है, जबकि छोटे बेटे को वह अपने साथ ले गई है। पति ने बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। उसने बताया कि उसने इस बाबत पुलिस थाना पांगी में शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन पिछले एक महीने से उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: अटारी बॉर्डर पर पैदा हुआ बच्चा, पाकिस्तानी मां बाप ने रखा ‘बॉर्डर’ नाम

मामले की पुष्टि करते हुए पांगी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति ने 18 अक्तूबर, 2021 को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार महिला का फोन ट्रेस (trace)करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के मायके पक्ष वालों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। महिला के मायके पक्ष वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने 20 साल पहले भागकर शादी की हुई थी और अब उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Himachal headlines in Hindi | हिमाचल | today himachal news | Pangi | himachal news live | state news | current news of himachal pradesh | abhi abhi | himachal news online | HP breaking | women absconded | Chamba | Himachal News | chamba news | latest news | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | crimenews | himachal abhi abhi news | Chamba Crime
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है